छिंदवाड़ा में संकट: अब एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

छिंदवाड़ा। मानसूनी बारिश की कमी को देखते हुए पेयजल विभाग ने भरतादेव फिल्टर प्लांट से पानी की सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला किया है। कन्हरगांव डैम और कुलबेहरा नदी में पानी की सीमित मात्रा को देखते हुए अब 2 जुलाई से एक दिन के अंतराल (एक दिन छोड़कर) में पानी की सप्लाई की जाएगी।

पेजल विभाग प्रभारी रोहित सूर्यवंशी के अनुसार, जब तक लगातार बारिश नहीं होती, तब तक एहतियातन यह व्यवस्था लागू रहेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को दो श्रेणियों (11 MLD और 15 MLD) में बांटा गया है:

11 MLD वाले क्षेत्र (सप्लाई: गुरुवार, शनिवार, सोमवार): बोदरी नदी क्षेत्र, पाठाढाना, वर्धमान सिटी, देवधाम, चंदन विहार, विनायक नगर, भरतनगर, विवेकानंद कालोनी, जज कालोनी, गुलमोहर कालाेनी, चौकसे कालोनी, पंचशील, गीतानगर, बस स्टैंड, सर्रा, थुनिया चंदनगांव, गांधीगंज, लालबाग, चूनाभट्टा, बजरंग नगर, धरम टेकरी, बैंक कालोनी, यादव कालोनी, शनिचरा क्षेत्र, रामबाग और सिवनी रोड।

15 MLD वाले क्षेत्र (सप्लाई: शुक्रवार, रविवार, मंगलवार): चंदनगांव, हाउसिंग बोर्ड, साउथ सिविल लाइन, देवरे कालोनी, राजनगर, गुरैया रोड, गुलाबरा, मोहननगर, परासिया रोड, पुराना चीरघर, आजाद चौक, मेनरोड, पुराना छापाखाना, बुधवारी, नागपुर रोड, गोलगंज, छोटी बाजार, सत्ती चौक, बरारीपुरा, पातालेश्वर, गीतांजलि कालोनी, जनता कालोनी, आनंदम टाउनशिप, तारा कालोनी और गैलेक्सी कालोनी।