अयोध्या के वास्तुकारों ने किया बड़ी माता मंदिर निर्माण का निरीक्षण
छिंदवाड़ा। नगर शक्ति पीठ श्री बड़ी माता मंदिर के नवनिर्माण का कार्य अयोध्या के श्रीराम मंदिर निर्माण से जुड़े विख्यात सोमपुरा परिवार के मार्गदर्शन में जारी है। शुक्रवार को सोमपुरा परिवार के आर्किटेक्ट आशुतोष सोमपुरा एवं मंदिर बैंडर धीरेन्द्र सोमपुरा ने मंदिर पहुँचकर निर्माण कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक पूर्ण हुए 60% कार्यों पर संतोष जताया और शेष 40% कार्य, जिसमें गर्भगृह, गुंबद, पिलर तथा पत्थरों की डिज़ाइन शामिल है, उसे लेकर विस्तृत चर्चा की।
मंदिर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लेक्सा लाइटिंग, मैंगलोर के चीफ शिवशंकर दास ने भी विशेष निरीक्षण कर भव्य लाइटिंग प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की है। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष संतोष सोनी, सचिव राजू चरणागर, कोषाध्यक्ष अखिलेश भारद्वाज, परिवेश सदाफल, आशु चौरसिया, गौरव सोनी, हैरी सोनी, नयन चौरसिया, सागर चौरसिया, पृथ्वी सोनी, मयंक सोनी एवं अक्की सोनी सहित अनेक युवा साथी उपस्थित रहे। मंदिर ट्रस्ट ने सभी भक्तों से मंदिर निर्माण में सक्रिय सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
