सावधान: कल छिंदवाड़ा में दवा दुकानें रहेंगी बंद, इमरजेंसी में यहाँ से मिलेंगी दवाइयाँ; पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें
छिंदवाड़ा। ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर कल, 20 मई (बुधवार) को देशव्यापी हड़ताल के चलते जिले की सभी निजी दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं की कीमतों से जुड़ी नीतियों के विरोध में दवा विक्रेताओं ने इस एक दिवसीय बंद का निर्णय लिया है।
संघ के पदाधिकारी शक्ति दुबे ने बताया कि आम जनता को परेशानी न हो, इसके लिए जिला औषधि विक्रेता संघ ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।
मरीजों के लिए राहत: यहाँ खुली रहेंगी दुकानें
बंद के दौरान गंभीर मरीजों और आपातकालीन जरूरतों के लिए निम्नलिखित स्थानों पर दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी:
प्राइवेट अस्पताल: जिले के सभी प्रमुख निजी अस्पतालों के अंदर स्थित मेडिकल स्टोर (फार्मेसी) खुले रहेंगे।
जिला अस्पताल: जिला अस्पताल के सामने स्थित औषधि विक्रेता संघ के पदाधिकारियों से संपर्क कर जीवन रक्षक दवाएं ली जा सकेंगी।
तहसील स्तर पर आपातकालीन संपर्क नंबर
यदि आपको अपने क्षेत्र में दवा की सख्त जरूरत है, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
छिंदवाड़ा: 9827727700 (संतोष चौरे), 9406756881 (अजय मालवीय)
परासिया: 8982041221 (रिजवान खान)
पांढुर्णा: 8770580473 (मनोज खरबड़े)
सौंसर: 8839365456 (नंदूजी)
अमरवाड़ा: 9589677607 (यज्ञेश शर्मा)
चौरई: 7987444089 (शुभम अग्रवाल)
जामई: 9425461126 (शेखर बत्रा)
जुन्नारदेव (दमुआ): 9993494706 (विशाल श्रीवास्तव)
बिछुआ: 9407345703 (धनेन्द्र वर्मा)
