नंदन बस और मिनी पिकअप की जोरदार भिंड़त, पिकअप ने मारी टक्कर, बस सवार घायल
शनिवार देर शाम कुंडीपुरा थाना इलाके में मिनी पिकअप और नंदन बस की भिंडत हो गई। हादसे में बस सवार यात्री घायल बताए जा रहे हैं। सड़क हादसा आज देर शाम इसरा उमरिया के समीप हुआ है। घटना कुंडीपुरा थाना सीमा की बताई जा रही है। भीषण हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर मौजूद है। जबकि अब तक घायलों की सँख्या पुलिस द्वारा साफ नही की जा सकी है। हादसे में मिनि ट्रक संचालक के टायर फटने की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुंडीपुरा महेंद्र भगत ने बताया कि घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।


