सांसद साहू की पदयात्रा का पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने किया स्वागत

छिंदवाड़ा। धुनी वाले दादाजी के दरबार खंडवा में माथा टेकने के उद्देश्य से छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने गुरुवार को 14 दिवसीय, 411 किलोमीटर लंबी धार्मिक पदयात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा की शुरुआत से पहले उन्होंने अपने निवास पर मां नर्मदा के जलकलश की विधिपूर्वक पूजा की और जलकलश को विशेष रथ में विराजित कर यात्रा प्रारंभ की।

हनुमान मंदिर में पूजारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न की गई। इस अवसर पर सांसद की धर्मपत्नी शालिनी साहू भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम स्थल पर सभी धर्मों के धर्मगुरुओं का पुष्पमालाओं, शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। धर्मगुरुओं ने यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।

शुभारंभ स्थल एवं स्वागत:
पदयात्रा की शुरुआत सांसद निवास के सामने स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जो सत्कार चौक, कलेक्ट्रेट कार्यालय, गुरैया मंडी होते हुए पूर्व निर्धारित मार्ग की ओर आगे बढ़ी। गणराज वेलफेयर सोसायटी के यहां पूजन अर्चना की। और ग्रामीण अंचलों में नागरिकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया।

ग्राम रोहना में स्वागत: देखिए वीडियो https://youtube.com/shorts/_YUoRlMkfNM?si=qSJ_96M_0ft71kAJ
ग्राम रोहना में बंटी साहू का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत में शामिल रहे –

पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीताराम डेहरियाविजय पांडेय, पंकज शुक्ला, छोटू पाल, धर्मेन्द्र मिगलानी, सीताराम चंद्रवंशी, अखिलेश शुक्ला, बबलू विश्वकर्मा, अभिषेक वर्मा, नीरज वर्मा, शरद पेठने, गुड्डा सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग

सामाजिक संगठनों की उपस्थिति:
शुभारंभ अवसर पर सकल जैन समाज, अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, तारण जैन समाज, सोनी समाज, सिख समाज, साहू समाज संगठन, गोंड समाज महासभा, प्रेस क्लब, प्रेस एसोसिएशन, रघुवंशी समाज, पंजाबी समाज, पाल समाज, वाल्मीकि समाज, तिरोली कुनबी समाज, नेमा समाज, लोणारी समाज, चौरसिया समाज सहित कई समाजों की भागीदारी रही।

प्रमुख जनप्रतिनिधि:
उपस्थित जनप्रतिनिधियों में पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके, विधायक राजा कमलेश शाह, महापौर विक्रम आहके, पूर्व विधायक रमेश दुबे, नानाभाऊ मोहोड़, नत्थन शाह कवरेती, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद मालवी, दमुआ नगर पालिका अध्यक्ष किरण खातरकर, भाजपा नेता राजू नरोटे, टीकाराम चंद्रवंशी, मनोज नेमा, प्रभुनारायण नेमा, अनिल राय, बंटी पटेल, अनिल गोयल, चंद्रकुमार जैन, संजय पटेल, संजय सक्सेना, मनोज सक्सेना, शम्भू साहू, अंकुर शुक्ला, सौरभ ठाकुर, नवीन बारस्कर, लीला बाजोलिया, देवी पाल, ओम पटेल, शिवानी सक्सेना, राजेश मोखलगाय, प्रमोद शर्मा, रंगू यादव, माइकल पहाड़े, विजय पाटिल, धनराज भूरा भावरकर, राहुल उइके, मोनू साहू, रोहित पोफली, कमलेश वर्मा, सदन साहू सहित बड़ी संख्या में नागरिक, महिलाएं और मीडिया प्रतिनिधि शामिल थे।