रिटायर्ड डिप्टी रेंजर श्री रंजन सिंह राजपूत का निधन

छिंदवाड़ा। वन विभाग के सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर श्री रंजन सिंह राजपूत (पिता: स्व. बालकराम सिंह राजपूत) का आज दोपहर 4 बजे देवलोक गमन हो गया। आप राजा राजपूत एवं डॉ. सुशील राजपूत के पूज्य पिता, जय रंजन सिंह (मासाब) के अनुज तथा राकेश, मुरली, दीपक एवं आनंद राजपूत के काकाजी थे।

आपकी अंतिम यात्रा कल दिनांक 04/05/2026 को सुबह 9:00 बजे निज निवास देवधाम कॉलोनी, पाठढाना, चंदनगाँव से निकलेगी। उनके निधन से समस्त राजपूत परिवार और इष्ट मित्रों में शोक की लहर है।