बीबीसी कॉलोनी में बहेगी भक्ति की रसधार, आचार्य शुभम कृष्ण शास्त्री करेंगे भागवत कथा

छिंदवाड़ा। चंदन गांव स्थित बीबीसी कॉलोनी में इस वर्ष अधिक मास के पावन अवसर पर भव्य श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। 17 मई से 24 मई तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शुभम कृष्ण शास्त्री ‘छोटे सरकार’ अपने मुखारविंद से अमृत वर्षा करेंगे। संगीत मय कथा का रसास्वादन प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक आनंद लोन के समीप बीबीसी रेजिडेंसी परिसर में किया जा सकेगा।

  • कथा आयोजन समिति के सुरेश श्रीवास्तव ने बताया कि 17 मई को भव्य जल कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। कथा के दौरान श्री कृष्ण जन्म, गोवर्धन पूजन और रुक्मणी विवाह जैसे प्रसंगों पर विशेष झांकियां सजाई जाएंगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर कॉलोनी वासियों ने भगवान श्री गणेश का पूजन कर निमंत्रण पत्र वितरित करना प्रारंभ कर दिया है। 24 मई को हवन पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कथा का विश्राम होगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रमुख आकर्षण:

17 मई: कलश यात्रा एवं महात्म्य वर्णन

20 मई: श्री कृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव)

21 मई: गोवर्धन पूजन एवं 56 भोग

22 मई: श्री रुक्मणी-कृष्ण विवाहोत्सव

24 मई: पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद (भंडारा)