बिलासपुर: सूटकेस में 10 किलो गोमांस के साथ मां-बेटी गिरफ्तार, रायपुर से पहुंची थीं शहर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मां और बेटी को 10 किलोग्राम अवैध गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास संदेह होने पर दो महिलाओं को रोका।

तलाशी लेने पर उनके ट्रॉली बैग (सूटकेस) से भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह खेप ट्रेन के जरिए रायपुर से लेकर बिलासपुर पहुंची थीं। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं। घटना के बाद स्थानीय संगठनों ने थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।