मां- इंजीनियर बेटी ने नागपुर में दी जान
नागपुर। नंदनवन थाना क्षेत्र के वेंकटेश नगर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 52 वर्षीय शिक्षिका संगीता ढबाले और उनकी 29 वर्षीय इंजीनियर बेटी आकांक्षा ढबाले ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें संगीता ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी मर्जी से यह आत्मघाती कदम उठा रही हैं। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल पहले पति को खोने के बाद संगीता ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी है।
