छिंदवाड़ा में सोमवार को पानी की सप्लाई बंद, रखें पर्याप्त स्टॉक
छिंदवाड़ा में सोमवार को पानी की सप्लाई बंद, रखें पर्याप्त स्टॉक
छिंदवाड़ा। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम द्वारा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके तहत 22 जून (सोमवार) को भरतादेव स्थित 15 MLD वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के फ्लोकुलेटर की सफाई की जाएगी। इस तकनीकी सुधार के कारण सोमवार को शहर के एक बड़े हिस्से में नियमित जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी।
इससे मुख्य रूप से सिविल लाइन, गुलाबरा, चंदनगांव, बरारीपुरा, पातालेश्वर, गुरैया नाका, राजनगर, मोहन नगर, शक्ति नगर, चौकसे कॉलोनी, पंचशील कॉलोनी, कुम्हारी मोहल्ला, और एस.ए.एफ. (SAF) कॉलोनी समेत कई इलाके प्रभावित होंगे।
नगर निगम प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए रविवार को ही आवश्यकतानुसार पर्याप्त पेयजल का भंडारण (स्टॉक) कर लें। सफाई कार्य पूर्ण होने के पश्चात अगले दिन, यानी मंगलवार से शहर में जलप्रदाय पुनः सुचारू रूप से संचालित कर दिया जाएगा।
