शिकारपुर आगमन पर कमलनाथ व नकुलनाथ का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
शिकारपुर आगमन पर कमलनाथ व नकुलनाथ का हुआ ऐतिहासिक स्वागत
महिला कांग्रेस ने पुष्पवर्षा से किया नेताद्वय का स्वागत
छिन्दवाड़ा:- जिले की सातों विधानसभाओं में कांग्रेस की प्रचंड विजय के पश्चात पहली दफा छिन्दवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ व सांसद श्री नकुलनाथ का कांग्रेस के स्थानीय वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर कांग्रेसजन ने नेताद्वय की अगवानी की।
शिकारपुर स्थित हेलीपैड पर आगमन उपरांत मीडिया ने प्रदेश में सीएम के चयन को लेकर किये प्रश्न के प्रत्युत्तर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने जो तय किया है वह अपनी सोच के अनुसार किया है। मैंने आज प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से भेंट कर उनसे कहा कि प्रदेश के विकास के लिये हम पूरी मदद करेंगे। विपक्ष पूरी मजबूती से अपना काम करेगा साथ ही प्रदेश के हित में जो होगा उसे निष्पक्ष तरीके से उजागर कर जनता के सामने लाया जायेगा। युवाओं के लिये रोजगार, किसानों की उपज को उचित मूल्य, अपराध मुक्त प्रदेश और जनमानस के लिये भयमुक्त वातावरण निर्मित करने के लिये हमारा संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश और जिले के विकास को बाधित करने वाले निर्णयों के खिलाफ विपक्ष पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा साथ ही विरोध भी दर्ज करायेगा।
महिला कांग्रेस ने की पुष्प वर्षा:- शिकारपुर स्थित हेलीपैड से लेकर श्री नकुल-कमलनाथ के निवास तक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कतारबद्ध होकर नेताद्वय का भव्य स्वागत किया। कमलनाथ व नकुलनाथ के निज निवास पहुंचने पर पुष्प वर्षा कर महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने नेताद्वय का तिलक कर आत्मिक स्वागत किया। इस दौरान हमारी सरकार कमलनाथ व नकुलनाथ के गगन भेदी नारों से परिसर गुंजायमान रहा।