चीन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार,भारत पर इससे क्या असर होगा
चीन में मिला दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार,भारत पर इससे क्या असर होगा
ख़बर:चीन में दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण भंडार मिला है। हुनान प्रांत में मिले इस भंडार से एक हजार टन से ज्यादा सोना निकलने का अनुमान है। यह खदान धरती से करीब तीन किलोमीटर नीचे मिली है। ये दुनिया में अभी तक खोजा गया सोना का सबसे विशाल भंडार है। इतना विशाल स्वर्ण भंडार मिलने से न सिर्फ चीन की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के डेटा के अनुसार, चीन दुनिया का सबसे बड़ा स्वर्ण उत्पादक है।
वैसे भी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी चीन की ताकत और बढ़ने वाली है।दुनिया को धौंस दिखाने वाले चीन की और पावर बढ़ने वाली है। आप को बता दे की चीन कोरोना काल से अपनी खस्ताहाल और सुस्त इकोनॉमी को झेल रहा था, अब इस सोने के भण्डार से उसके दिन बदलने वाले हैं।आप को बता दे सोने का भंडार किसी भी देश की इकोनॉमी की मजबूती को दर्शाता है।
इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखेगा चीन की मदद मिलने से एशियाई देशों के साथ भारत का कारोबार, व्यापार प्रभावित हो सकता है।अब देखते है कि आने वाले दिनों में चीन भारत से कैसे रिश्ते रखता है वैसे भी चीन अपने विस्तारवादी नीति के लिए बदनाम है जिस प्रकार की चीन की विस्तार नीति है उससे भारत को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी ।
चीन सोने के जरिए पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल और बांग्लादेश जैसे भारत के पड़ोसी देशों को आर्थिक फंडिंग कर सकता है। यह देश भारत की जगह चीन पर ज्यादा भरोसा करने लगेंगे। इससे भारत पर निर्भरता कम होने लगेगी। इन देशों पर चीन का क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ेगा।