छिंदवाड़ा में भीषण गर्मी का प्रकोप: पारा 43 डिग्री के पार, सुबह से ही तपा रही हैं गर्म हवाएं
छिंदवाड़ा। जिले में नौतपा के दौरान सूर्य के तीखे तेवरों ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। एग्रो-मेट फील्ड यूनिट (AMFU) द्वारा गुरुवार, 28 मई 2026 को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार, छिंदवाड़ा में भीषण लू (Heatwave) की स्थिति बनी हुई है। दोपहर होते-होते शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुँचा है।
दोपहर में ‘लू’ के थपेड़े, सुबह भी राहत नहीं
AMFU द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज दोपहर 2:14 बजे ड्राई बल्ब तापमान (DBT) 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि अब रात और सुबह के समय भी राहत नहीं मिल रही है। आज सुबह 7:14 बजे ही तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से काफी अधिक है।
ग्रामीण कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक
मौसम के प्रमुख आंकड़े (28 मई 2026):
अधिकतम तापमान: 43°C
न्यूनतम तापमान: 30.5°C
वर्षा: 0.0 mm (पूरी तरह शुष्क)
हवा की दिशा: सुबह उत्तर-पश्चिम (NW) और दोपहर में उत्तर-पूर्व (NE)
किसानों और आम जन के लिए सलाह
मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने बढ़ते तापमान को देखते हुए जिले के किसानों को फसलों में नियमित अंतराल पर सिंचाई करने की सलाह दी है। साथ ही, आम नागरिकों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलने और पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने की हिदायत दी गई है।
