प्रेस क्लब के साथियों ने जाना वरिष्ठ पत्रकार पवन शर्मा का हाल-चाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य पवन शर्मा लंबे समय से अस्वस्थ हैं, जिनका उपचार वर्तमान में नागपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। श्री शर्मा के प्रति एकजुटता और आत्मीयता प्रकट करने के लिए प्रेस क्लब के साथी उनके निवास स्थान पहुंचे और मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना।
साथियों ने बढ़ाया ढांढस
मुलाकात के दौरान रत्नेश जैन और महेश चांडक ने पवन शर्मा से विस्तार से चर्चा की और उनके स्वास्थ्य तथा उपचार की जानकारी ली। इस भावुक मुलाकात में सचिन पांडेय और अजय द्विवेदी ने कहा कि प्रेस क्लब का प्रत्येक सदस्य हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।
चिंता न करने की दी सलाह
वहीं राजेश दीक्षित ने श्री शर्मा को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे किसी भी बात की चिंता न करें और अपना पूरा ध्यान केवल उपचार और स्वास्थ्य लाभ पर केंद्रित करें। प्रेस क्लब के सभी साथियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि पवन शर्मा जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर हम सबके बीच वापस लौटें।
इस दौरान प्रेस क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सभी ने अपनी ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
