SP-BSP का गठबंधन हुआ है महागठबंधन नहीं: रघुवंश प्रसाद
पटना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को छोड़कर सपा-बसपा का गठबंधन नहीं होना चाहिए और ऐसे में यह महागठबंधन नहीं कहलाएगा।
रघुवंश प्रसाद ने नसीहत देते हुए कहा कि सपा-बसपा को इस गठबंधन पर फिर से विचार करना चाहिए। कांग्रेस के बिना राष्ट्रीय विकल्प संभव नहीं है। हर हाल में कांग्रेस को साथ में लेकर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा को केवल उत्तर प्रदेश ही दिखाई पड़ रहा है और ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यूपी में गठबंधन हुआ है महागठबंधन नहीं।