PM मोदी बेगूसराय के अमित के तबला वादन के मुरीद हुए

बछवाड़ा                                                                                                                                                                    
तबला वादन व कत्थक नृत्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराकर बछवाड़ा का डॉ. अमित कुमार ईश्वर ने सूबे का मान बढ़ाया है। 

विगत 27 फरवरी को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति विन मियं व उसकी पत्नी छो छो के सम्मान में आयोजित शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में उसने तबला वादन से विदेशी मेहमानों समेत पीएम नरेंद्र मोदी का दिल जीत लिया। तबला वादन से खुश विदेशी मेहमानों को पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका ना सिर्फ परिचय कराया अपितु उनके साथ ग्रुप फोटोग्राफी भी करवाई। कार्यक्रम के दौरान उन्हें विदेश मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। 

2009 में मिला राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति पुरस्कार
इसके पूर्व वह कला संस्कृति विभाग भारत सरकार की ओर से वर्ष 2009 का राष्ट्रीय अध्येतावृत्ति पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। संगीत प्रेमी परिवार में जन्मे अमित को तबला वादन में प्रेरणा तथा रुचि उनके पिता बछवाड़ा पंचायत के मरांची गांव निवासी निजी संगीत शिक्षक जीवछ ईश्वर से मिली। 

बीएचयू में की संगीत की पढ़ाई
हाईस्कूल की शिक्षा पूरी कर वे 15 साल की उम्र में ही बीएचयू में संगीत के डिप्लोमा कोर्स में दाखिला लिया था। वर्ष 2019 में उन्होंने बीएचयू से शास्त्रीय संगीत में पीएचडी की डिग्री हासिल की। वर्तमान में बीएचयू के अधीन ही वसंत कन्या महाविद्यालय कमछा, वाराणसी में वह संगीत के अध्यापक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने भारत सरकार की ओर से आयोजित कई बड़े उत्सवों में तबला वादन का अमिट छाप छोड़ चुके हैं। अमित ने बताया कि नई पीढ़ियों को संगीत की विधा में अपना कैरियर संवारने का भरपूर अवसर है। बिहार के प्रारंभिक व माध्यमिक स्कूलों में संगीत शिक्षा को सशक्त बनाने की जरूरत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *