MP में अगले 48 घंटों में फिर शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

भोपाल
अगले 48 घंटों में ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, इसके उपरांत मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश के फिर शुरु होने के आसार है। राजधानी में आज आकाश साफ रहा और तेज धूप की वजह से तापमान में भी इजाफा हुआ। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य से 4़ 6 डिग्री ज्यादा है। रात्रि का भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 25़ 5 दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस के डे ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में ओडिशा के तटीय एवं आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उपरांत मध्यप्रदेश के पूर्वी भागों में बारिश के शुरु होने के आसार हैं।

23-24 जुलाई से राजधानी भोपाल में भी झमाझम बारिश का दौर होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ट्रफ लाइन (द्रोणिका) राजस्थान, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और हरियाणा होते-होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है लेकिन चार दिन बाद द्रोणिका नीचे खिसक कर मध्यप्रदेश से होकर गुजरने लगेगी। यह प्रदेश में बारिश के लिए अनुकूल स्थिति का निर्माण करेगी। भोपाल कर मौसम शुष्क रह सकता है।दूसरी ओर वर्षा के अभाव में प्रदेश में कई स्थानों पर तापमान में काफी बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *