IND vs AUS: धोनी के घर में रन उगलता है विराट कोहली का बल्ला, 3 इनिंग में बना चुके हैं 261 रन

 
नई दिल्ली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मैच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू मैदान रांची में खेला जाएगा। रांची का झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) मैदान यूं तो धोनी का होम ग्राउंड है, लेकिन इस पर बल्ला विराट का बोलता है। भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए कितना खास है यह मैदान इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने यहां 3 पारियां खेली हैं और इस दौरान उनके नाम 261 रन हैं। 
  
मौजदा वर्ल्ड क्रिकेट की रन मशीन कहे जाने वाले विराट ने इस मैदान पर एक शतक और एक अर्धशतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 139 रन है, जो उन्होंने 16 नवंबर, 2014 को श्री लंका के खिलाफ बनाया था। 
 इस मैच में हालांकि श्री लंका के तत्कालीन कप्तान एंजिलो मैथ्यूज ने भी नाबाद 139 रन बनाए थे। उन दोनों बल्लेबाजों के नाम इस मैदान पर वनडे का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर दर्ज है। मैथ्यूज (139 रन) यहां दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। 

धोनी के नाम हैं 2 पारियों में 21 रन 
अगर धोनी की बात करें तो उन्होंने यहां 3 वनडे की दो पारियों में 21 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 11 रन है। सीरीज के तीसरे मुकाबले में को रांची में धोनी का आखिरी वनडे माना जा रहा है। ऐसे में वह खुद अपने घरेलू मैदान पर यादगार पारी खेलना चाहेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। भारत अगर यहां जीतता है तो सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगा। 

रांची में 5 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज (ODI) 
विराट कोहली (भारत) : 261 रन
एंजिलो मैथ्यूज (श्री लंका): 139 रन
जॉर्ज बैली (ऑस्ट्रेलिया) : 98 रन
ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) : 92 रन
मार्टिन गप्टिल (न्यू जीलैंड) : 72 रन
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *