Cannes 2019: कुछ ऐसा था कांस के दूसरे दिन दीपिका का लुक, देखकर उड़ जाएंगे होश!

 नई दिल्ली

फ्रांस में 72वां कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) की शुरुआत हो चुकी है और बॉलीवुड एक्ट्रेस इसमें एक के बाद एक लुक बदलती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut), प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) निक जोनस (Nick Jonas), मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat), हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), हिना खान (Hina Khan) जैसे कई जाने-माने नाम शामिल हैं। 

हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कांस के इनके दूसरे दिन की फोटो साझा की है। जिसमें इन्होंने चौथा लुक कैरी किया है। मेकअप और फोटोशूट कराते हुए की इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। वहीं पति रणवीर सिंह भी इनकी हर फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। 

फोटो से मिलते-जुलते कैप्शन पर रणवीर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। दीपिका लगातार अपने इंस्टाग्राम पेज से अपने लुक का खुलासा कर रही हैं। एक के बाद एक लुक की तस्वीरें सामने आ रही हैं और दीपिका अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। 

बताते चलें कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मेट गाला 2019 (Met Gala 2019), न्यू यॉर्क (New York) में नजर आई थीं। इसके बाद अब कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में वो दिखाई दीं। इस दौरान दीपिका के लुक्स सामने आ रहे हैं। जोकि सोशल मीडिया पर वायरल भी होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *