BYE-BYE 2018: प्रिया प्रकाश समेत इस साल Google पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये नाम

 
नई दिल्ली

बस कुछ दिनों का इंतजार और हम नए साल में नए में एंट्री करने वाले हैं। ऐसे में गूगल ने इस साल 2018 में गूगल पर सर्च किए गए सेलिब्रिटीज  की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में शुरुआत ही अपने आंखों से लाखों दिलों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर से हुई हैं। चलिए तो आज हम आपको कुछ ऐसे चेहरों के बारे में बताने वाले है जिन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
प्रिया प्रकाश वारियर
गूगल ने जो लिस्ट जारी की है उसमें पहला नाम वेलेंटाइन डे से दो दिन पहले सबके दिलों को अपने नैनों से बाण चलाकर घायल करने वाली प्रिया प्रकाश वारियर है। ये उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्होंने रातो रात सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बना ली। 

निक जोनस
गूगल ने दूसरे नंबर पर जिसका नाम लिखा है वो है बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति यानि की निक जोनस का है। आपको बता दें कि साल की शुरुआत से ही इन दोनों के रिश्ते की खबर सोशल मीडिया पर काफी बार सामने आई थी। इन खबरों के बीच ही इसी साल में ये कपल शादी के बंधन में बंध गया।निक और प्रियंका हाल ही में 1-2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। 

सपना चौधरी
गूगल की सर्च लिस्ट मेे तीसरे पैदान पर हरियाणा की देसी छोरी सपना चौधरी रही। बिग बॉस 11 से सभी की नजरों में आने वाली सपना चौधरी की फैंन लिस्ट काफी बड़ी है। भारत और भारत के बाहर भी सपना के डांस का जलवा बरकरार है। सपना की बात करें तो वो अब  बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही हैं। उनकी फिल्म 14 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा
गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटीज में प्रियंका चोपड़ा चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहीं। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी बाबू ने निक जोनस के साथ सात फेरे लिए हैं। इसके साथ ही प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा दिखा चुकी हैं। जिसकी वजह से उन्हें काफी गूगल पर काफी सर्च किया गया है।

आनंद आहूजा
ये साल 2018 बॉलीवुड के लिए काफी यादगार साबित हुआ क्योंकि इसी साल कई बड़े सितारों ने शादी की है। इसी लिस्ट में आनंद आहूजा और सोनम कपूर शामिल हैं। आनंद और सोनम की शादी की कई वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सर्च की गई थी।

सारा अली खान
इसी साल बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा अली खान को भी लोगों ने गूगल पर इतना ज्यादा सर्च किया है कि सारा ने भी टॉप 10 में अपनी जगह बना ली। आपको बता दें कि सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ हाल ही में रिलीज हुई है। जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। 

सलमान खान
हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खान का भी नाम गूगल सर्च  लिस्ट में शामिल हैं।सलमान खान इस साल फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलिब्रिटी की लिस्ट में भी शामिल हुए हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनकी काफी तारीफ की थी।

मेगन मार्कल
मेगन मार्कल हॉलीवुड की काफी फेमस अभिनेत्री है। इसके साथ ही वो  प्रियंका चोपड़ा की भी काफी अच्छी दोस्त हैं। इसी साल उन्होंने राजकुमार हैरी से शादी के दौरान ब्रिटिश शाही परिवार की  सदस्य बन गई। जिसके कारण यूजर्स ने मेगन को इस साल काफी गूगल पर सर्च किया।

अनूप जलोटा
अब हम जिसकी बात करने जा रहे हैं उनका नाम अनूप जलोटा है। अनूप जलोटा भारत के एक सुप्रसिद्ध भजन सम्राट हैं। हाल ही कलर्स टीवी के सबसे चर्चिंत शो बिग  बॉस में अपने से काफी साल छोटी कंस्सटेंट के साथ एंट्री की थी। अनूप जलोटा ने शो के पहले एपिसोड़ में ही जसलीन को प्रपोज कर दिया था। जो काफी हैरान करने वाला था। इसके बाद से ही हर किसी ने अनूप जलोटा को गूगल पर सर्च किया था। जिसके कारण ही उनका नाम गूगल की लिस्ट में शामिल हुआ है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *