GST और नोटबंदी पर सरकार को मैंने दिखाया आईना : शत्रुघ्न सिन्हा

 
पटना/रांची

रिम्स में भर्ती लालू यादव से मिलने बाद बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है सभी उनके मित्र हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी पर सरकार को मैंने आईना दिखाया है।

इससे पहले बीजेपी नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शनिवार को चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस(रिम्स) में पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी उनके साथ थे। इन दोनों नेताओं से पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता शकिल अहमद भी लालू से मिलने पहुंचे। शत्रुघ्न सिन्हा शुक्रवार की शाम ही रांची पहुंच गए थे।

रांची एयरपोर्ट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा-लालू हमारे पारिवारिक मित्र हैं। बीजेपी की हार पर वह बोले की पार्टी तीन राज्यों में नहीं बल्कि 5 राज्यों में चुनाव हारी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हार का मुख्य कारण वरिष्ठ नेताओं को उचित सम्मान ना मिलना है। अभी भी समय है पार्टी लालकृष्ण आडवाणी, यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी को गले लगाए, चुनाव में डैमेज कंट्रोल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *