प्रियंका चोपड़ा की यॉट पर पार्टी वाली खूबसूरत तस्वीर
ऐसा लग रहा है कि प्रियंका चोपड़ा अब तक अपने बर्थडे सेलिब्रेशन मोड में हैं। सेलिब्रेशन की तस्वीरें लगातार इंटरनेट पर नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक और तस्वीर इंटरनेट पर नजर आ रही है, जिसमें वह मायामी में इंजॉय करती दिख रही हैं।
बता दें कि 18 जुलाई को प्रियंका ने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। प्रियंका अपनी पूरी फैमिली के साथ मायामी में अपना बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंची थीं। यहां की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पिछले दिनों छाई रहीं और इनमें से कई तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका एक-दूसरे में खोए दिखे। इसी सेलिब्रेशन की एक और खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर छाई हैं, जिसमें प्रियंका रंगीन कपड़ों में यॉट पर लेटी हुई नजर आ रही हैं।