राशिफल 28 अप्रैल
मेष:
नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। धन, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा, सरकारी कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृषभ:
आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे।
मिथुन:
आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ करने से बचें। क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें।
कर्क:
आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक तथा वस्त्रपरिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
सिंह:
आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
कन्या:
आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारो में शीघ्र परिवर्तन, लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है।
तुला:
आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
वृश्चिक:
आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आप के मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे, जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रह सकता है।
धनु:
हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा।
मकर:
आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगी। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी है। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
कुंभ:
आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा।
मीन:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं।