84 की उम्र में दौड़े मैराथन, बनाया ​कनाडा के ऐथलीट ने बनाया वर्ल्ड रेकॉर्ड

ओटावा (कनाडा) 
कनाडा के रॉय जोर्गेन स्वेनिंग्सेन अंटार्कटिक ओशन मैराथन में हिस्सा लेने वाले सबसे वयोवृद्ध धावक बन गए हैं। जोर्गेन ने 84 साल की उम्र में इस मैराथन में हिस्सा लिया। जोर्गेन ने 13 दिसंबर को मैराथन रेस शुरू की थी और उसे 11 घंटे 41 मिनट में पूरा किया। जोर्गेन एक रिटायर्ड ऑयल वर्कर हैं और 1964 से विभिन्न स्तर पर दौड़ रहे हैं। अंटार्कटिक मैराथन में दौड़ने के लिए जोर्गेन ने एक साल तक अभ्यास किया था। अंटार्कटिक मैराथन को दुनिया की सबसे मुश्किल मैराथन माना जाता है। इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को 19 हजार डॉलर खर्च करने पड़ते हैं। इस रकम से प्रतिभागियों को चिली से अंटार्कटिका लाया जाता है और उन्हें टेंट के घरों में रखने के अलावा उन्हें खाना भी दिया जाता है। इसके अलावा धावकों को पेशेवर फोटो भी प्रदान किए जाते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *