8 रनों पर 7 विकेट, पंजाब के किले में दिल्ली हुई ढेर

मोहाली
सोमवार को पीसीए स्टेडियम, मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। पंजाब की टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर जरूर बनाया लेकिन एक समय जीत की दहलीज पर खड़े कैपिटल्स के लिए आखिर में दिल्ली दूर साबित हुई।

17.3 ओवर तक दिल्ली कैपिटल्स की जीत सुनिश्चित नजर आ रही थी। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन था। क्रीज पर ऋषभ पंत 39 और कॉलिन इनग्राम 37 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे।

मोहम्मद शमी गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की तीसरी गेंद पर पंत उनकी गेंद पर छक्का लगाकर उम्मीदों को आसमान पर पहुंचा चुके थे। अगली ही गेंद पर शमी ने पंत का मिडल स्टंप उखाड़ दिया। एक गेंद बाद क्रिस मॉरिस रन आउट हो गए। अब ओवर खत्म होने के बाद टीम 144 रनों पर 5 तक पहुंच चुकी थी। 15 गेंद बाद दिल्ली ऑल आउट हो गई। सैम करन ने हैट-ट्रिक समेत चार विकेट लिए। यह आईपीएल के इतिहास में आखिरी सात विकेटों के गिरने का सबसे बुरा रेकॉर्ड बन गया। इससे पहले डेक्कन चार्जर्स ने दिल्ली के खिलाफ डरबन में साल 2009 में 12 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे। (149/3- 161)

17वें ओवर की चौथी गेंद पर शमी ने पंत को बोल्ड किया। अगली ही गेंद पर मॉरिस रन आउट हो गए। 18वां ओवर करने सैम करन आए। करन ने चौथी गेंद पर इनग्राम को लॉन्ग ऑफ पर कैच करवाया। इनग्राम ने मैच जल्दी खत्म करने का प्रयास किया लेकिन करन की गेंद को लंबा मारने के प्रयास में वह स्थान्नपन खिलाड़ी करुण नायर को कैच थमा बैठे।

ओवर की आखिरी गेंद पर करन ने हर्षल पटेल को आउट किया। पटेल ने बल्ला घुमाया और गेंद किनारा लेते हुए लोकेश राहुल ने कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। स्कोर हुआ 148/7। 19वां ओवर करने आए शमी ने हनुमा विहारी को बोल्ड कर दिल्ली की उम्मीदों को करारा झटका दिया।

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर करन ने कागिसो रबाडा का लेग स्टंप उखाड़ दिया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने संदीप लामिछाने को बोल्ड कर दिया। दिल्ली की टीम 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। पंजाब की टीम की मोहाली में यह लगातार छठी जीत थी। इस तरह वह आईपीएल के इस सीजन में तिकड़ी लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *