70 करोड़ लोगों को WhatsApp से रिझाएगी भाजपा, मोदी-शाह ने बनाया ‘मास्‍टर प्‍लान’

नई दिल्ली 
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने चुनावी रथ को रफ्तार देने के लिए मास्टर प्लान बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व वाली भाजपा तकरीबन 70 करोड़ लोगों को खुद से जोड़ने के लिए अब व्हाट्सएप्प का सहारा लेगी। भाजपा हर बूथ के लिए तीन व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाएगी। भाजपा देशभर में फैले अपने 9,27,533 पोलिंग बूथों में तीन व्हाट्सएप्प बनाए और इसमें करीब 256 सदस्य होंगे। यानी भाजपा के इन व्हाट्सएप्प ग्रुप पर 70 करोड़ लोग सक्रिय रह सकते हैं। इन व्हाट्सएप्प ग्रुपों पर पार्टी से जुड़ी हुई पोस्ट और मैसेज शेयर किए जाएंगे। इनमें वीडियो, ऑडियो, ग्राफिक्स और कार्टून्स आदि होंगे।
 पीएम मोदी ने इस संबंधी सितंबर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी और इन व्हाट्सएप्प पर चर्चा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह बूथ एक्शन प्लान तैयार करा चुके हैं। उल्लेीय है कि 2014 के बाद लोगों की सोशल मीडिया पर एक्टिवनेस काफी बढ़ गई है। ऐसे में भाजपा सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं को साधेगी। वहीं भाजपा सोशल मीडिया के मुखिया भी 2019 को पहला व्हाट्सएप्प चुनाव बता चुकी है। हालांकि इसमें काफी कमियां भी नजर आ रही हैं जैसे गलत और भड़काने वाली सामग्री पर पार्टी को नजर रखनी होगी ताकि लोगों तक गलत संदेश न जाए। भाजपा के देखा-देखी विपक्षी दल भी अब सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। बुधवार को मायावती ने भी ट्विटर में एंट्री कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *