52 की उम्र, 52 डिग्री तापमान और 217 किलोमीटर दौड़ने का लक्ष्य

मुंबई
शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी में 52 साल का एक धावक 217 किलोमीटर दौड़ने जा रहा है। जी हां, असंभव से दिखने वाले इस चैलेंज को पूरा करने की ठानी है भारतीय अल्ट्रा मैराथन रनर राज वडगामा ने। इस रेस का नाम है 'बैडवॉटर 135'। 'बैडवॉटर 135' को दुनिया की सबसे कठिन रनिंग रेसों में शुमार किया जाता है।

52 वर्षीय अल्ट्रा मैराथनर राज पहली बार विदेश में दौड़ने जा रहे हैं। उनकी मंजिल है अमेरिका के कैलिफॉर्निया स्थित डेथ वैली। चूंकि यह जगह समुद्री सतह से भी काफी नीचे है, इसलिए यहां तापमान बहुत ज्यादा होता है। सीधे शब्दों में कहें तो गर्मी इतनी होती है कि सड़क पर चल रहे इंसान के जूते का सोल तक पिघल जाए। सोचिए ऐसी रेस में दौड़ने जा रहे राज के लिए चुनौती कितनी कठिन है। वैसे राज को खुद की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। राज का माना है कि कि वह इस रेस को निर्धारित 48 घंटे की समयसीमा में पूरा करने में सफल होंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

गर्मी और ठंड, दोनों से करना होगा मुकाबला
जुलाई में होने जा रही इस रेस में राज इस साल भाग लेने वाले अकेले भारतीय हैं। इस रेस में भाग लेने के लिए मुख्य पात्रता यह है कि रनर ने एक साल की अवधि में कम से कम 3 ऐसी रेस पूरी की हो, जो 160 किलोमीटर की हो। रेस के दौरान इस भारतीय धावक को गर्म और ठंडे, दोनों ही तरह के मौसम को झेलना होगा। रेगिस्तानी इलाके में आने वाली डेथ वैली में साल के जिस समय यह रेस होती है, तब तापमान कई बार 53 से 54 डिग्री तक पहुंच जाता है। रेस माउंट विट्नी में पूरी होती है और यहां तापमान कभी 10 डिग्री रहता है, तो कभी माइनस में।

4 महीनों से कर रहे तैयारी
राज ने बताया कि उन्होंने इस रेस की तैयारी करीब 4 महीने पहले शुरू की। उन्होंने कहा, शुरू में मेरा जोर शारीरिक क्षमता को बढ़ाने पर रहा। फिलहाल रोज 4 घंटे दौड़ता हूं। मैं दिन में ऐसे समय दौड़ना शुरू करता हूं जब सूरज पूरी ताकत से आसमान से आग बरसा रहा होता है। ऐसा इसलिए ताकि डेथ वैली की प्रचंड गर्मी में दौड़ने का अभ्यास हो सके। दिन के समय सड़कों पर दौड़ना आसान नहीं होता

राज की उपलब्धियां
2014 में भारथॉन रेस दौड़े, 9902 किलोमीटर की दूरी 165 दिनों में तय की
30 दिनों में दिल्ली से लेकर मुंबई के बीच 1500 किमी की दौड़ लगाने के लिए भी उनका नाम राष्ट्रीय रेकॉर्ड में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *