5 अक्टूबर से नई दिल्ली-कटरा के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, बुकिंग शुरू

 
नई दिल्ली

वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु 5 अक्टूबर से 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में सफर कर पाएंगे। ट्रेन के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। नई दिल्ली और कटरा से मंगलवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में यात्री इस ट्रेन से महज 8 घंटे में सफर पूरा कर पाएंगे।

नई दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 6 बजे सफर की शुरुआत करेगी और 8:10 पर अंबाला पहुंचेगी। 9:19 पर यह ट्रेन लुधियाना और दोपहर 12:38 पर जम्मू तवी में दो-दो मिनट रुकने के बाद 2 बजे कटरा पहुंचेगी।

कटरा से लौटने वाले यात्रियों को लेकर यह ट्रेन 3 बजे खुलेगी, 4:13 बजे जम्मू तवी, 07:32 पर लुधियाना और 8:48 पर अंबाला कैंट पहुंचेगी तो दिल्ली में रात 11 बजे सफर समाप्त होगा। 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल करने में सक्षम यह ट्रेन अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है।

ट्रेन में 2 ड्राइवर कार, 2 एग्जिक्युटिव चेयर कार और 12 चेयर कार सहित कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। नई दिल्ली से कटरा जाते हुए इस ट्रेन का नंबर 22439 और कटरा से नई दिल्ली आते हुए 22440 होगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *