3 जनवरी को राजनांदगांव नगर निगम को मिलेगा नया महापौर

राजनांदगांव
नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद अब राजनांदगांव नगर निगम को 3 जनवरी पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी तथा महापौर के लिए नाम निर्देशन भी किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर राजनंदगांव जयप्रकाश मौर्य ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि राजनंदगांव नगर निगम में 3 जनवरी को सभी चुने गए 51 पार्षद को शपथ दिलाई जाएगी। तत्पश्चात महापौर के लिए नाम निर्देशन होगा। अगर आवश्यक हुआ तो मतदान दोपहर 3 बजे होगा। जिसके बाद राजनांदगांव नगर निगम को नया महापौर मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *