29 मई शुक्रवार आज का राशिफल

मेष:

मेष राशि पर चंद्रमा का संचार राशि से 5वें घर में हो रहा है लेकिन यहां राशि स्वामी मंगल की भी चंद्रमा पर नजर रहेगी ऐसे में आपको क्रोध और उत्तेजना से बचना होगा, विवाद हो सकता है। रिलेशनशिप में आप प्रभावी होने की कोशिश करेंगे। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें। अंजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। भाग्‍य 58 फीसदी साथ है।
वृषभ:

आज आप उत्साहित और आनंदित रहेंगे। पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। कहीं से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आज व्यापार- धंधे के संबंध में यात्रा हो सकती है और उसमें आपको लाभ भी मिलेगा। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। भाग्‍य 87 फीसदी साथ है।
मिथुन:

कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्‍यवसाय के क्षेत्र में भी आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कार्यभार से थकान हो सकती है। आज कोई नया प्रॉजेक्‍ट या योजना शुरू करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। भाग्‍य आपके साथ 84 फीसदी साथ दे रहा है।
कर्क:

सोचा हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। व्‍यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नये आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। नौकरी में भी आज आपको सफलता प्राप्‍त होगी। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। भाग्‍य 91फीसदी मेहरबान है।

सिंह:

आज किसी को उधार न दें। आज धन व्यय के योग हैं। यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। आज सहयोगी आपको परेशान करने की कोश‍िश जरूर करेंगे, इनसे व‍िशेष रूप से सतर्क रहें। भाग्‍य 65प्रतिशत साथ है।
कन्या:

आज आपके कार्यों में आने वाली बाधओं स्वतः दूर होंगीं। उच्‍चाधिकारियों से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत हैं। दांपत्य जीवन में उत्कृष्‍ट प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। कोई नया साझेदार भी जुड़ सकता है। भाग्‍य 89फीसदी साथ है।
तुला:

कर्मक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। आपके घर में सुख-सुविधा में वृद्धि का योग है। व्‍यवसाय में आज नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। कुल म‍िलाकर आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक है। आभूषण की खरीदारी करेंगे। भाग्‍य 95फीसदी साथ है।
वृश्चिक:

आज अकस्मिक धन खर्च का योग बन रहा है। आज किसी न किसी कारण से आपके मन में चिंता बने रहने की आशंका है। विशेष रूप से संतान और स्वास्थ्य के बारे में आप अधिक चिंतित हो सकते हैं। हालांक‍ि आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर न‍िश्‍च‍िंत रहें। आप पूर्ण रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछ उठा-पटक जैसी स्थिति रहेगी। भाग्‍य 75फीसदी साथ है।
धनु:

आज यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। चोट-चपेट की संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए सावधानी बरतें। पत्‍नी के साथ सबंध बिगड़ने या फिर उनके स्वास्थ्य के लिए चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से आपका लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आज जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। भाग्‍य 67 फीसदी साथ है।
मकर:

जीवनसाथी से सहयोग म‍िलने का योग है। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में क‍िसी मांगलिक कार्य के आयोजन की तैयारी पर चर्चा हो सकती है। भाई- बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोग और प्रेमपूर्ण रहेगा। आज प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। क‍िसी प्रियव्यक्ति से फोन पर वार्ता होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य 83 प्रत‍िशत साथ है।
कुंभ:

क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो आज शत्रुओं पर व‍िजय म‍िलनी तय है। ग्रह बता रहे हैं क‍ि आज के दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेना हितकर नहीं है। पारिवारिक सदस्यों के साथ जो भी गलतफहमी है। उसे दूर करने का प्रयास करें। दूर बसने वाले मित्र या स्नेही से फोन पर बात होगी। उनके साथ मधुर रिश्‍तों से आपको लाभ मिलेगा। भाग्‍य 89 फीसदी साथ है।

मीन:

अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज संतान सुख का भी योग है। इसके अलावा व्‍यवसाय में भी आज लाभ के कई अवसर दिखाई देंगे। आफिस या व्यवसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहजीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्‍य 98फीसदी साथ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *