सड़क पर पड़ा ये सामान कर देगा आपका काम तमाम

वास्तु शास्त्र में तो वास्तु से संबंधित बातें पढ़ने को मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के कुछ महत्वपूर्ण ग्रंथों में भी वास्तु से जुड़ी बहुत हैं। जिसको जानना हर किसी के लिए बहुत ज़रूरी है।

वास्तु शास्त्र में तो वास्तु से संबंधित बातें पढ़ने को मिलती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं हिंदू धर्म के कुछ महत्वपूर्ण ग्रंथों में भी वास्तु से जुड़ी बहुत हैं। जिसको जानना हर किसी के लिए बहुत ज़रूरी है। आज हम आपको हिंदू धर्म के प्रमुखों ग्रंथों में से एक में लिखी कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपको भी नहीं पता होगा। अक्सर सड़क पर चलते हमें ऐसी कई चीज़ें पड़ी दिखाई देती हैं। जिन्हें हम हमेशा नज़रअंदाज़ करते हैं, क्योंकि हमें ये पता नहीं होता कि ये हमारे जीवन पर कितना असर डालती है। तो चलिए जानते हैं इसमें दी गई वो महत्वपूर्ण बातें-

विष्णु पुराण में बताया गया है कि रास्ते में चलते समय व्यक्ति को कौन सी चीज़ों से दूर रहना चाहिए, वरना परेशानियों और दुखों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बारे में ये तक कहा जाता है कि इन चीज़ों से हमारी पवित्रता नष्ट हो जाती है। अत: यहां बताई जा रही 6 चीज़ो से दूर रहना चाहिए।

अगर हम कहीं जा रहे हैं और रास्ते में किसी व्यक्ति के स्नान के बाद फैला हुआ पानी दिखाई दे रहा हो तो उस पानी से दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। स्नान के बाद फैला हुआ पानी गंदा और अपवित्र होता है। इस पानी के संपर्क में आने से इंसान की पवित्रता नष्ट हो जाती है।

आजकल सड़कों पर दुर्घटनाएं होना तो आम बात है, इन्हीं दुर्घटनाओं में कई बार जानवरों (जैसे कुत्ते, सांप आदि) की मौत हो जाती है। ऐसे में मृत प्राणी के अस्थियां सड़क पर बिखरी दिखाई देती हैं तो उनसे दूर होकर रास्ता पार करना चाहिए। मृत प्राणी की अस्थियों के संपर्क में आने के बाद स्नान करना बहुत आवश्यक हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार मृत प्राणी के संपर्क में आने के बाद हम अपवित्र हो जाते हैं। यहीं कारण होते है कि जब भी हम किसी की शव यात्रा में शामिल होते हैं वहां से आने के तुरंत बाद स्नान करना बहुत होता है।

अगर टूटे हुए केश यानि बाल रास्ते में दिखाई देते हैं इन्हें भी अपवित्र माना गया है। रास्ते में दिखाई देने वाले बालों से भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। इन्हें लांघना भी नहीं चाहिए। कहा जाता है कि अगर खाने में बाल गिर जाए तो पूरा खाना भी अपवित्र हो जाता है।

आमतौर पर अगर रास्ते में कहीं कांटें दिखाई देते हैं तो हमें दूर होकर निकलना चाहिए, वरना पैरों में कांटें चुभ सकते हैं। अगर संभव हो सके तो रास्ते से कांटें हटाने के प्रयास करना चाहिए, ताकि दूसरों को कांटों के कारण परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

अक्सर देखा जाता है कि जब यज्ञ-हवन जैसे पूजन कर्म पूर्ण हो जाते हैं तो उससे राख प्राप्त होती है। अगर रास्ते में ऐसी भस्म दिखाई दे तो इससे भी दूर होकर ही निकलना चाहिए। यज्ञ-हवन से प्राप्त भस्म पवित्र होती है और अगर इस पर पैर लगता है तो इसे अशुभ माना जाता है।

अगर रास्ते में किसी भी प्रकार की अपवित्र वस्तु (गंदगी) दिखाई देती है तो उससे दूर रहकर रास्ता पार करना चाहिए। पूजन और किसी भी खास काम में जाते समय पवित्रता बनी रहे, इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *