29 मई को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश 1800 लोगों की मौत गर्मी से हुई थी

 तेलंगाना

देश और दुनिया के इतिहास में आज का दिन कई वजहों से खास है। दरअसल 29 मई, 1953 के दिन दो लोगों ने वह कारनामा कर दिया जो अब तक एक सपना ही बना हुआ था। एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नॉर्गे ने इस दिन एवरेस्ट की बर्फ से ढकी ऊंची और दुर्गम चोटियों पर फतह हासिल की। ऐसा करने वाले वह पहले इंसान थे। हिलेरी को इस सफलता के लिए ब्रिटेन की महारानी ने नाइट की उपाधि दी थी। इसी तारीख को और दुखद घटना हुई थी। 2015 में भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य में भयानक गर्मी पड़ी थी जिससे 1800 लोगों की मौत हो गई थी।

1658: सामुगढ़ की लड़ाई में औरंगजेब ने दारा शिकोह को शिकस्त दी और दिल्ली के तख्त पर कब्जा किया।

1922: एक्वाडोर को आजादी मिली।

1947: इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूट की स्थापना।

1953: शेरपा तेनजिंग और न्यूजीलैंड के पर्वतारोही एडमंड हिलेरी ने इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में काबयाबी हासिल की।

1968: दारा सिंह ने पहलवानी में विश्व चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

1970: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।

1972: मशहूर रंगकर्मी और भारतीय सिनेमा के प्रमुख हस्ताक्षर पृथ्वी राजकपूर का निधन।

1985: यूरोपीय फुटबॉल कप के दौरान दो टीमों के प्रशंसकों के बीच हुई झड़प में 39 लोगों की मौत हो गई।

1987: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।

1988: पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया उल हक ने सरकार को बर्खास्त कर संसद को भंग किया।

1990: दक्षिणी अमेरिकी देश पेरू में भीषण भूकंप आया।

1999 : डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र से जुड़ा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला अंतरिक्ष यान था।

1999: नाइजीरिया में नई सत्ता व्यवस्था स्थापित की गई।

2007: जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

2015: भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, 1800 की मौत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *