28 मई गुरुवार आज का राशिफल

मेष:

आज मन की एकाग्रता में कमी आ सकती है। वाद-विवाद से बचें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन निवेश अथवा स्थिर संपत्ति के बारे में विचार-विमर्श अवश्य करें। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। आज नौकरीपेशा वालों को अपने वरिष्‍ठजनों से सहयोग मिल सकता है। खर्च के लिए पैसों का इंतजाम होता रहेगा। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:

व्यावहारिक कार्यों को निपटाने के लिए आज का दिन शुभ है, पराक्रम में वृद्धि होगी और नए मित्र भी बनेंगे जिनकी मित्रता दीर्घकाल तक स्थायी रहेगी। इनसे आपको लाभ होगा और मित्रपूर्ण व्‍यवहार से मन प्रसन्‍न रहेगा। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। आज भाग्‍य 90 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

व्यापारियों को व्यापार में वृद्धि होने के साथ-साथ सफलता और धन भी प्राप्त होगा। उच्च अधिकारियों की शुभदृष्टि से कार्यसफलता और लाभ मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में भी साझेदारों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। घर में जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में और करीबी आएगी। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

दिन का आरंभ मानसिक सबलता एवं शांतिपूर्वक वातावरण से होगा। आर्थिक लाभ के साथ सभी का सहयोग प्राप्‍त होगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। रात के वक्‍त कुछ पढ़ने के मन करेगा। बेहतर होगा कि आप आध्‍यात्मिक विषयों को पढ़ने में अपना मन लगाएं। आज भाग्‍य 87 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आचार-विचार पर संयम बरतने तथा अनैतिक कार्यों से दूर रहने की सलाह ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। आमदनी बढ़ने, अकस्मात बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इस गर्मी के मौसम में आप परेशान हो सकते हैं। आज भाग्‍य 70 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

सामाजिक दृष्टि से आज आपको यश-कीर्ति और मान-सम्‍मान प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ होगा और नए कार्य शुरू करने के लिए महत्वपूर्ण दिन है। क्रोध से बचें। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा और शोधा आदि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज सांयकाल के समय संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज सभी कार्य आप दृढ मनोबल और आत्मविश्वास से पूर्ण कर सकेंगे, बाहरी क्षेत्रों में ख्याति मिलेगी। कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। इस कारण आपको थकान और कमर में दर्द भी हो सकता है। समय मिलने पर आराम करना न भूलें तभी आप लंबे समय तक परिणाम दे पाएंगे। आज भाग्‍य आपका 75 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

भाग्य आज आपका अवश्य साथ देगा। ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिक चिंतन आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मेहनत के अनुरूप आपको सफलता प्राप्‍त होगी और दोस्‍तों के आने से भी मन प्रसन्‍न रहेगा। परिवार में हंसी और खुशी का माहौल रहेगा। शाम के वक्‍त कोई मेहमान आने से आपको खानपान की व्‍यवस्‍था करनी पड़ सकती है। इससे आपको आनंद मिलेगा। भाग्‍य आज 64 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज परिवार में प्रतिकूल वातावरण आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर न करें इसका विशेष ध्यान रखें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। बातचीत में संयमित रहें, किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आगे आने वाले दिनों में आपकी सेहत खराब हो सकती है। किसी से विवाद न हो इस बात का ध्‍यान रखें। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज जीवनसाथी के साथ व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण रहेगा। मित्रों के साथ घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। भाइयों एवं स्नेहीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी मामले में आस-पड़ोस से आपको मदद प्राप्‍त हो सकती है। परिवार के लोगों से आपको पूरा सपॉर्ट मिलेगा और अपनों के साथ से आपका मन भी प्रसन्‍न रहेगा। आज भाग्‍य 85 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय में वृद्धि होगी। क्रोध से दूर रहें और संयम से काम लें तो सभी कार्य आसानी से बन जाएंगे। आज भाग्‍य 98 फीसदी साथ देगा।
मीन:

बुद्धि-विवेक से ही कार्य करें तभी सफलता मिलेगी। आज मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं। आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज यदि संपत्ति या व्यवसाय में निवेश करना पड़े तो निश्चिंत होकर करें, आगे बहुत फायदा होगा। आज भाग्‍य 80 फीसदी साथ देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *