24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हमला, सुबह 4 बजे से जारी है जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
धमतरी
छत्तीसगढ़ में आज सुबह धमतरी जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में CRPF के 2 जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है।
जारी है मुठभेड़
ये घटना धमतरी जिले के खल्लारी जंगल के सालेघाट एरिया में हुई है। सुबह 4 बजे सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद से सुरक्षा बलों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। घायल जवानों को अभी तक घटनास्थल से निकाला नहीं जा सका है।
24 घंटे के अंदर दूसरा हमला
24 घण्टों के अंदर ये दूसरा नक्सली हमला है। कल कांकेर जिले में भी गश्त पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। जिसमें CRPF के 4 जवान शहीद हो गए है।