2 दिन बाद पेट्रोल की कीमतों में आई गिरावट व डीजल के दाम स्थिर 

पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को डीजल के दाम में हल्का-सा इजाफा हुआ था और शुक्रवार को डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं आया। वहीं दिल्ली में आज पेट्रोल 6 पैसे सस्ता हुआ। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.44 थे जोकि शुक्रवार को 70.38 पर पहुंच गए। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

शहर    पेट्रोल के दाम    डीजल के दाम
दिल्ली    70.38    65.56
मुंबई    76.02    68.65
चेन्नई    73.05    69.25
कोलकाता    72.49    67.34

मुंबई में आज पेट्रोल के दाम 76.02 रुपए और डीजल कीमत 68.65 रुपए हैं। मुंबई में भी आज पेट्रोल 6 पैसे सस्ता हुआ है। गुरुवार को इसकी कीमत 76.08 रुपए थी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तेल के दामों में बढ़ोत्तरी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि इसकी वजह क्रूड ऑइल की कीमत की वजह से भी तेल के दाम बढ़े थे। लेकिन आज पेट्रोल डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिली है।

पेट्रोल के दाम
बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.44 रुपए प्रति लीटर  वहीं कोलकता में 72.55 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल के दाम 76.08 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल के दाम  73.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमतें
राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम  क्रमशः 65.56 और 67.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। हालांक‍ि वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल इसके दाम घटकर क्रमशः 68.59 और 69.29 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *