19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा !
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान और ऐक्टर अर्जुन कपूर की शादी का उनके फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। ऐसे में सुनने में आ रहा है कि दोनों जल्दी ही शादी कर सकते हैं। खबरें आ रही हैं कि दोनों ही अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाना चाहते हैं। इसके लिए तारीख भी तय कर ली गई है। इस शादी को काफी सीक्रेट रखने की कोशिश की जा रही है। कहा जा रहा है कि शादी में मलाइका और अर्जुन के परिवारवालों के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 19 अप्रैल 2019 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में दोनों ने अभी तक कोई ऑफिशल बयान नहीं दिया है। लेकिन शादी की तैयारियां जोरों से शुरू हो चुकी हैं। खबरों के मुताबिक शादी क्रिस्चन रीति-रिवाज से होगी।
इसके अलावा मलाइका और अर्जुन ने शादी की तैयारी में लगे लोगों से शादी को काफी सीक्रेट रखने के निर्देश दिए हैं। कहा जा रहा है कि शादी में मलाइका और अर्जुन के परिवार के अलावा केवल करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसमें करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सहित कुछ अन्य शामिल होंगे।
बता दें कि पिछले काफी समय से यह खबर भी सामने आ रही हैं कि मलाइका और अर्जुन ने लोखंडवाला की पॉश सोसायटी में एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है और अभी इसके इंटीरियर का काम चल रहा है। इससे काफी हद तक दोनों की शादी कन्फर्म होती नजर आ रही है। बहरहाल अर्जुन कपूर और मलाइका की शादी इस साल बॉलिवुड की पहली शादी होगी। इसके बाद कुछ और ऐक्टर-ऐक्ट्रेसेस हैं जो शादी के बंधन में बंधते नजर आएंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इस समय आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' में काम कर रहे हैं जबकि मलाइका को पिछली बार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'पटाखा' के एक गाने में देखा गया था।