14 मार्च शनिवार आज का राशिफल

मेष:

आज आपका दिन आनंद-प्रमोद में बीतेगा। इसके अलावा परिवार के सदस्‍यों के लिए वस्त्रों की खरीददारी का योग है। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्‍यवसाय करते हैं तो आज के दिन की जाने वाली किसी भी डील के फाइनल होने से पहले उससे संबंधित सभी पेपर्स चेक कर लें। ताकि बाद में किसी तरह का पछतावा न हो। शाम तक किसी सुखद समाचार का योग है। भाग्‍य 98 प्रतिशत आपके साथ रहेगा।
वृषभ:

आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। जिसका लाभ आपको भविष्‍य में देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रतिस्पर्द्धियों तथा शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। शत्रुओं के इरादे निष्‍फल होंगे और आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की प्रशंसा से आपका उत्‍सावर्द्धन होगा और परिवार के लोग भी आपका साथ देंगे। दोस्‍तों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:

आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। आप अपने काम को बेहतर ढंग से कर पाएंगे। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। आज रुपये-पैसे के मामले में आपको लाभ होने की पूर्ण उम्‍मीद है। किसी सौदे पर आपकी बात बन सकती है, लेकिन जांच परख जरूर कर लें। वाहन सुख प्राप्‍त होने के रास्‍ते आज खुल सकते हैं। भाग्‍य आज 89 फीसदी साथ देगा।
कर्क:

आज आपकी मनःस्थिति और स्वास्थ्य कुछ प्रतिकूल रहेगा। परिवार में वाद-विवाद का वातावरण बन सकता है। जिससे मन खिन्न रहेगा, संयमपूर्वक कार्य करें। आज हो सके तो बाहर जाने की सभी योजनाओं पर विराम लगा दें और स्‍वास्‍थ्‍य के मद्देनजर अधिक से अधिक समय घर पर परिवार वालों के साथ में बिताएं। माता-पिता का भरपूर स्‍नेह आपको मिलेगा। भाग्‍य आज 55 फीसदी साथ देगा।
सिंह:

मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। पराक्रम के बल पर सभी कार्य बनेंगे। अधिकारी वर्ग के लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे और आपको नया कार्यभार भी मिल सकता है। घर में जीवनसाथी और बच्‍चों के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी। वहीं कारोबारियों को भी रुपये-पैसे के मामले में लाभ होने की उम्‍मीद है। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
कन्या:

ग्रह-नक्षत्र आज आप को धन के लेन-देने पर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं, नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। इससे सिवाय हानि के आपको कुछ नहीं मिलने वाला है। अपने क्रोध पर काबू रखें और बात-बात पर किसी से झगड़ें नहीं। तनाव की बातों से खुद को दूर रखें। आज जरूरी कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर जाएं। दुर्घटना की आशंका है, वाहन धीरे चलाएं। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।
तुला:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे, जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव करेंगे। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और आपका मन भी हर्षित रहेगा। आज के दिन आप जमीन की खरीद फरोख्‍त के बारे में भी विचार कर सकते हैं। लेकिन कोई बात पक्‍की करने से पहले अच्‍छे से कागजों की पड़ताल कर लें। भाग्‍य आज 87 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:

आज किसी से पैसों का लेन-देन न करें और किसी को उधार भी न दें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है, जिससे चिंता में वृद्धि होगी। आप अपने मन की बात किसी अपने को बताने में संकोच कर सकते हैं। ऐसा न करें और जो भी कहना चाहते हैं, जिससे भी बेझिझक बोल दें। इससे आपका मन भी हल्‍का हो जाएगा। आज शाम के बाद आपकी स्थिति में सुधार आएगा और सुकून मिलेगा। भाग्‍य आज 60 फीसदी साथ देगा।
धनु:

आज आपका दिन बहुत लाभदायी है। व्यापार या नौकरी में लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी और अंतरंग मामलों में भी आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपके लिए पूर्णतः लाभदायक दिन है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि से पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी। मन किसी बात को लेकर बहुत ही खुश रहेगा। संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। भाग्‍य आज 86 फीसदी साथ देगा।
मकर:

आज आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। आपके पदोन्नति के योग हैं, कार्य संदर्भ में यात्रा करनी पड़ सकती है। इसमें आपको पूरी तरह से लाभ होगा और आपके कार्य भी बन जाएंगे। आज पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने का भी प्‍लान कर सकते हैं और परिवार के लोगों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाग्‍य आज 90 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:

आज आपके धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहने की संभावनाएं हैं। भाग्योदय के प्रबल योग हैं। भाग्य का साथ सभी कार्य पूर्ण करने के लिए तत्पर है। आपका दिन आज बहुत ही आनंदमय होगा और सभी कार्य सरलता से बनेंगे। रुपये और पैसों के मामले में भाग्‍य आपके साथ है। कहीं से बकाया धन भी आज आपको मिल सकता है। मन में प्रसन्‍नता रहेगी। भाग्‍य आज 80 फीसदी साथ देगा।
मीन:

आज घर एवं बाहर दोनों जगह सावधानी बरतें। विपरीत परिस्थितियां आपका इंतजार कर रही हैं। संयम से कार्य करने का प्रयास करें। क्रोध पर काबू करें और वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपको लेने के देने पड़ जाएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम जनित बीमारियां देखने को मिल सकती है। भाग्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *