108 बार ‘जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा’

भोपाल
एमपी की राजधानी भोपाल स्थित एक फैमिली कोर्ट में एक ऐसा वाक्या सामने आया, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। मंगेतर के एक जोक पर होने वाले पति को न कहना महंगा पड़ गया। जोक की वजह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों की सगाई टूट गई और 20 मई को होने वाली शादी टल गई। दोनों परिवार के लोगों ने सगाई टूटने की वजह जाना तो हैरान रह गए। लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही। उसके बाद मामला फैमिली कोर्ट पहुंचा, जहां ‘मैं जोरू का गुलाम हूं’ लिखने से बात बनी।

एक स्थानीय अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सगाई के बाद मंगेतर ने अपने होने वाले पति को एक वीडियो जोक भेजा। वीडियो में पति बर्तन साफ कर रहा है और पत्नी की इशारों पर डांस कर रहा है। साथ ही मंगेतर लिखी कि शादी के बाद तुम पर भी यहीं लागू होगा। वीडियो देख लड़के ने जवाब दिया कि मैं इस कैटगरी में नहीं हूं। ऐसे लोगों की अलग कैटगरी होती है।

भड़क गई मंगेतर
मंगेतर का यह जवाब लड़की को नागवार गुजरी। दोनों के बीच फोन पर फिर अनबन हुआ और लड़की ने सगाई तोड़ दी। दोनों की शादी 20 मई को होनी थी और शादी 15 जनवरी को तय हुई थी। 2 मई तक दोनों के बीच आखिरी बात हुई थी।

परिवार के लोग हैरान
वहीं, जब लड़के के घर वालों को इस बात की जानकारी मिली तो वे लोग हैरान रह गए। लड़की को फिर मनाने की कोशिश शुरू हुई लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। उसके बाद लड़के के परिजन फैमिली कोर्ट पहुंचे। वहां फिर काउंसलिंग की गई और लड़की मान गई है। लड़के ने कहा कि छोटी से बात पर मंगेतर इतना बुरा मान जाएगी, हमें नहीं पता था। युवक ने सबके सामने उससे माफी मांगी।

मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा
वहीं, लड़का ने कोर्ट में कहा कि मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। साथ ही उसने 108 बार लिखा कि ‘मैं जोरू का गुलाम बनकर रहूंगा’। इसके बाद दोनों के बीच बात बन गई और अब 10 जून को दोनों की शादी है। समझाने में लगे 4 दिन

फैमिली कोर्ट के काउंसलर ने अखबार से बात करते हुए कहा कि लड़का और लड़की दोनों मुंबई में एक निजी कंपनी में एक्जक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की लगातार 4 दिन काउंसलिंग करनी पड़ी। दोनों के बीच अब समझौता हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *