होली पर जरूर करें यह काम, मुश्किलें हो जाएंगी आसान

खुशियों का उत्सव होली ऐसा त्योहार है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर देता है। रंग-गुलाल जब उड़ते हैं तो मन में उमंग और उत्साह का संचार कर देते हैं। होली का त्योहार आपके जीवन में भी नई उमंग लाए। इस त्योहार पर वास्तु में बताए गए कुछ आसान से उपायों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।

यदि परिवार में किसी का स्वास्थ्य लगातार खराब रहता है तो होली पर इस उपाय को अवश्य आजमाएं। होलिका की राख को रोगी के तकिये के नीचे रख दें। इस उपाय को करने से रोगी को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। होलिका की राख को घर में अवश्य लाएं। यह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देती है। यदि पैसों की बचत न हो रही हो तो होलिका की राख को लाल रुमाल में बांधकर तिजोरी या पर्स में रखें। होलिका की राख से परिवार में पुरुष तिलक लगाएं और स्त्रियां इसे अपनी गर्दन पर लगाएं। इससे नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है। होलिका दहन में परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। होलिका में पीली सरसों अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। होली के दिन भगवान शिव की विधि विधान से पूजा करें। होली पर जरूरतमंदों को दान अवश्य करें। पशुओं को भोजन प्रदान करें। अगर मन में कोई भय रहता है तो इससे निजात पाने के लिए होली पर नरसिंह स्तोत्र का पाठ करें।  

इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *