होटल संचालक ने नौकरी का झांसा देकर की ज्यादती

भोपाल। नेहरू नगर स्थित मधुरम पैलेसे होटल को ठेके में लेकर चलाने वाले व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर एक माह तक महिला से ज्यादती की है। वही छह माह पहले लापता हुई महिला को परिचित बंधक बनाकर ज्यादती कर रहा था। महिला चार साल पहले भोपाल में नौकरी करने आई थी। कुछ साल पहले वह शंभू सिंह सिकरवार के साथ काम कर चुकी है।  पीड़िता ने पुलिस को बताया आरोपी ने नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। वह 17 फरवरी को उसके पास पहुंची तो उसने शबरी नगर में एक मकान किराये से दिलाया दिया और वहीं पर ज्यादती की। इसके बाद आए दिन ज्यादती करने लगा।  कल पुलिस ने शंभू सिंह सिकरवार के खिलाफ ज्यादती का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वहीं 30 वर्षीय महिला निशातपुरा में रहती है। करोंद निवासी शाहरुख घुमाने के बहाने अपने घर सीहोर ले गया और बंधक बना लिया। महीने भर ज्यादती करने के बाद उसने छोड़ा।
साल भर रखा लिवइन में
23 वर्षीय युवती मिनाल मॉल स्थित निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहां निखिलेश साहू भी नौकरी करता है। 2017 में शादी का झांसा देकर आरोपी पीड़िता से ज्यादती करने लगा। फिर इंदौर जाकर दोनों लिवइन में रह नौकरी करने लगे। आरोपी गांव गया वहां सगाई कर आया। वह दूसरी शादी करने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अभी वह अरेस्ट नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *