हिमाचल में राहुल गांधी की ‘परिवर्तन रैली आज’, जिताऊ प्रत्याशियों की टटोलेंगे नब्ज

 
धर्मशाला

कांगड़ा जिले के चंबी मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आज परिवर्तन रैली है। कांग्रेस नेताओं ने रैली में करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के सबसे ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों वाले कांगड़ा में चल रही कांग्रेसी नेताओं की गुटबाजी में यह देखना भी दिलचस्प होगा कि राहुल गांधी किस प्रकार जिताऊ प्रत्याशियों की नब्ज टटोलकर टिकट आबंटन को अंजाम देते हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी इस समय एकजुटता का नारा देकर चुनावी समर में कूदने का दावा कर रही है लेकिन कांगड़ा में राजनीतिक फिजाएं कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी सवा 2 बजे कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचेंगे। इसके बाद चंबी मैदान की ओर जाएंगे तो गग्गल चौक से पीछे और रैत से पीछे वाहनों को रोका जाएगा। एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि रैली में पुख्ता सुरक्षा के लिए करीब 400 पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलैंस को नहीं रोका जाएगा। बता दें कि यह रैली उसी जगह हो रही है, जहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की 24 फरवरी को रैली प्रदेश भाजपा ने करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *