हिमाचल प्रदेश की बर्फबारी का यहां भी पड़ेगा असर, पलटकर आएगी ठंड

भोपाल
 मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल राहत की खबर नहीं है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में शीतलहर बरकरार रहने की बात कही है, जबकि कई स्थानों पर बर्फीली हवाएं अब भी चल रही हैं। प्रदेश में खजुराहो और पचमढ़ी में पारा 3 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो पूरे मध्यप्रदेश में सबसे ठंडा रहा।

 

हिमाचल में भारी बर्फबारी का होगा असर
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश में 10 जनवरी से 13 जनवरी के बीच बारिश और बर्फबारी की आशंका है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सारी तैयारियां कर ली हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल में होने वाले हिमपात का असर मध्यप्रदेश तक पड़ेगा। यहां अगले 15 दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। खजुराहो, नौगांव, बैतूल, ग्वालियर एवं दतिया में शीतलहर का प्रभाव रहा। चंबल संभाग के जिलों में सामान्य, जबकि भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभागों के जिलों में सामान्य से काफी कम और शेष संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बैतूल, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में शीतलहर चलेगी। जबकि कई स्थानों पर दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का रुख रहेगा।

कहां कैसी स्थिति
-पर्यटकों को पचमढ़ी का मौसम रास आ रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री पर आ गया है। शुक्रवार से एक डिग्री का उतार चढ़ा यहां बरकरार रहेगा।
-ग्वालियर में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
-प्रदेश की राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री पर रहा।
-इंदौर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जबकि अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री पर रहा।
-जबलपुर में भी ठंड ज्यादा पड़ रही है। यहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री पर रहा।
-उज्जैन में न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री पर रहा, जबकि अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री पर रहा।
-सागर में भी न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पर रहा, जबकि 22.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *