हिन्दू होते तो महिलाओं पर अत्याचार नहीं करते: साध्वी प्रज्ञा

भोपाल
भाजपा की भोपाल लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने पूर्व सीएम दिग्विजय पर हमला करते हुए कहा है कि ये हिन्दू होते तो महिलाओं पर अत्याचार नहीं करते। इन्होंने कह दिया कि हिन्दुत्व मेरी डिक्शनरी में नहीं है। मैं इनकी प्रताड़ना की साक्षात प्रमाण हूं। मुझे परेशान किया गया। प्रज्ञा ने कहा कि मैं सन्यासी हूं और सन्यासी व संत को सत्ता में तब आना पड़ता है जब भ्रष्टाचार बढ़ता है। इसके लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का नाम लेकर प्रज्ञा ने कहा कि उनसे छेड़छाड़ हुई तो प्रियंका को पार्टी छोड़नी पड़ी।

महिलाओं को संरक्षण मिले, इसलिए वे चुनाव मैदान में आई हैं और भोपाल व सीहोर की जनता को भरोसा दिलाती हैं कि उनका संरक्षण करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर लड़ा कर राजनीति करती है, हम यहां टिकने नहीं देंगे। प्रज्ञा ने कहा कि पहले एक सन्यासी उमा भारती ने परास्त किया था। एक बार फिर एक और सन्यासी प्रज्ञा आ गई है।

कमलनाथ सरकार पर हमला करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस को जवाब देने का समय आ गया है। इनकी सरकार आते ही प्रदेश में बिजली गुल होने लगी है। कमलनाथ सरकार ने चार माह में प्रदेश को बर्बाद कर दिया। पूर्व सरकार की सारी कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं। प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ  काम करने का प्रदर्शन करती है। वास्तव में काम नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *