हरियाणा में गठबंधन के लिए केजरीवाल ने दिया राहुल गांधी को ऑफर

 
नई दिल्ली 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अभी भी कांग्रेस से गठबंधन की उम्मीद है। दिल्ली में गठबंधन के बिना सातों सीटें जीतने का दावा करने के बाद आप संयोजक ने हरियाणा में मिलकर साथ लड़ने की अपील की। केजरीवाल ने एक ट्टीट कर राहुल गांधी से हरियाणा में दसों सीट पर बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन करने पर राहुल गांधी से विचार करने की मांग की।  
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होने की वकालत की। उन्होंने ट्वीट किया,'देश के लोग अमित शाह और मोदी जी की जोड़ी को हराना चाहते हैं। अगर हरियाणा में JJP, AAP और कांग्रेस साथ लड़ते हैं तो हरियाणा की दसों सीटों पर बीजेपी हारेगी। राहुल गांधी जी इस पर विचार करें।' 

एक दिन पहले ही केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि पार्टी के सर्वे में आम आदमी पार्टी दिल्ली की सातों सीट जीत रही है। आप के मुखिया ने कांग्रेस से दिल्ली में गठबंधन नहीं होने को लेकर यह भी कहा था कि कांग्रेस ने पार्टी को देश से पहले रखा। हालांकि, लहजे की यह तल्खी अगले ही दिन नर्म पड़ती दिख रही है। अब दिल्ली के सीएम हरियाणा में गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं। 

लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी पार्टियां ऐक्टिव मोड में हैं। गठबंधन की अटकलों से लेकर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी जाने या पार्टियों में शामिल होने का सिलसिला जारी है। अब हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन करती है या नहीं, यह देखना होगा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *