हम चाहते है भारत राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लें: ब्रिटिश खेल मंत्री

लंदन
राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को बाहर किये जाने के भारत के विरोध पर ब्रिटिश सरकार ने कहा कि वह चाहते है कि बर्मिंघम में 2022 में होने वाले खेलों में भारतीय दल भाग ले। ब्रिटेन के खेल मंत्री नाइजेल एडम्स ने कहा कि राष्ट्रमंडल में काफी अहम देश हैं और उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) से इस मामले का हल निकालने के लिए लिखा है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई सवाल नहीं कि हम चाहते है भारत यहां मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हमें पता है राष्ट्रमंडल देशों में निशानेबाजों को लेकर लोग कितने जूनूनी हैं। मैं इस मामले में सीजीएफ को लिखकर कह चुका हूं कि क्या हम किसी अन्य तरीके से निशानेबाजी को समायोजित कर सकते हैं, शायद राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप का आयोजन कर के। इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ ने निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों से हटाये जाने के कारण बर्मिंघम में 2022 में होने वाले ओलंपिक खेलों का बहिष्कार करने का प्रस्ताव रखा और इस पर सरकार की मंजूरी मांगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *