हत्याओं से दहला मप्र, अब संघ कार्यकर्ता की गला रेतकर हत्या

रतलाम
मध्यप्रदेश में एक के बाद एक हो रही हत्याओं से सियासत गरमाई हुई है, पिछले दिनों भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया था इस बीच अब एक संघ कार्यकर्ता की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। रतलाम जिले में को एक संघ कार्यकर्ता की लाश खेत में मिली। युवक का गला रेत कर हत्या की गई है। युवक का शव एक खेत से पुलिस को मिला है। युवक की पहचान हिम्मत पाटीदार के तौर पर हुई है। यही नहीं बताया जा रहा है पाटीदार की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को भी जलाने का प्रयास किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक हिम्मत पाटिदार का शव उसके खेत से बरमद किया गया है। वह रात को अपने खेत पर सिंचाई करने गए थे। जब सुबह वह घर नहीं लौटे तो उनके पिरजनों ने फोन किया। कई बार फोन नहीं उठाने पर उनके परिवार ने तलाश शुरू की और खेत पर जब जाकर देखा तो उनका शव दिखा। हिम्मत पाटीदार संजय पाटीदार के भाई हैं, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला घोष प्रमुख हैं। हिम्मत पाटीदार के आरएसएस पदाधिकारी बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

हिम्मत के परिजनों ने पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह कल रात करीब खेत की मोटर चालू करने के लिए गया था। उनका खेत कमेड और कमठाना गांवों के बीच है। मृतक हिम्मत रात भर घर नहीं लौटा। सुबह जब घर के लोगों को चिन्ता हुई तो उसके पिता उसे ढूंढने के लिए खेत पर पहुंचे। तब जाकर इस हादसे का पता चला। मृतक की मोटर साइकिल घटनास्थल के नजदीक ही पाई गयी।

गौरतलब है कि प्रदेश में लगातार बीजेपी के कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की मौत के मामले प्रदेश के अलग अलग जगहों से सामने आए हैं। बीजेपी ने बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस सरकार को कटघरें में खड़ा कर दिया है। बीजेपी का आरोप है कि सरकार इन मामलों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। अब संघ कार्यकर्ता की हत्या से भी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *