स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव तैयार करने 2 करोड़ जारी

रायपुर
रायपुर नगर निगम में स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट सिटी प्रस्ताव तैयार करने के लिए दो करोड़ की राशि जारी की गई थी। कुल मिलाकर करीब 4 हजार करोड़ के प्रस्ताव तैयार किए गए थे।  

यह जानकारी नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। भाजपा सदस्य बृजमोहन अग्रवाल ने जानना चाहा कि रायपुर नगर निगम को स्मार्ट सिटी योजना के तहत अब तक किन-किन मदों में किन-किन कार्यों के लिए कितनी-कितनी राशि प्राप्त हुई है? नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव तैयार करने के लिए 2 करोड़ की राशि जारी की गई थी।

उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट सिटी के रूप में चयन होने के बाद गठित रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को परियोजना फंड अंतर्गत 382 करोड़ और प्रशासनिक-कार्यालयीन कार्य के लिए 12 करोड़ कुल मिलाकर 396 करोड़ जारी किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री ने यह भी बताया कि रायपुर नगर निगम द्वारा एरिया बेस्ड डेवलपमेंट 3654 करोड़ 51 लाख और पेन सिटी घटक अंतर्गत 284 करोड़ 90 लाख मिलाकर 3939 करोड़ 81 लाख के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि किसी प्रस्ताव में कोई संशोधन नहीं किया गया है। मुल योजना में शामिल 12 परियोजनाओं में क्रियान्वयन की दृष्टि से अन्य परियोजनाओं के साथ सम्मिलित कर क्रियान्वयन प्रस्तावित किया गया है। स्वीकृत प्रस्तावित कार्य में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *