‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का ‘मुकाबला’ गाना रिलीज, प्रभु देवा को टक्कर दे रहे हैं वरुण धवन और श्रद्धा कपूर

 नई दिल्ली                                                                                                                                                                                                   
प्रभु देवा पर फिल्माए गाने 'मुकाबला' को 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के लिए रीक्रिएट किया गया है जिसमें प्रभु देवा के साथ वरुण धवन और श्रद्धा कपूर भी हैं। बता दें कि ऑरिजिनल गाने को मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान ने साल 1994 में आई फिल्म 'हमसे है मुकाबला' के लिए कम्पोज किया था। अब इस गाने को तनिष्क बागची द्वारा रीक्रिएट किया गया है और यश नवेर्कर औक परंपरा ठाकुर ने इसे गाया है। राहुल शेट्टी और राजू सुंदरम ने मिलकर इसे कोरियोग्राफ किया है।

फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा ने इस गाने को लेकर कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे प्रभु सर के लिए डांस सीक्वेंस तैयार करने का मौका मिलेगा और वह भी उनका ऐतिहासिक गाना 'मुकाबला', जिसे मैं बचपन से पसंद करता आ रहा हूं। यह टीम में मौजूद हर किसी के लिए एक खास गाना है और हम उम्मीद करते हैं कि दर्शकों ने ऑरिजिनल गाने को जितना प्यार दिया है उतना ही प्यार इसे भी देंगे।'

बता दें कि 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में भारत-पाकिस्तान के मुद्दों को डांस और म्यूजिक के माध्यम से दर्शाया गया है। इसे भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्णा कुमार और लिजेल डिसूजा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।  फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *