स्काडा परियोजना को राष्ट्रीय स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड

भोपाल
मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की स्काडा परियोजना को स्कॉच (skoch) गवर्नेंस अवार्ड 2019 के अन्तर्गत आर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मुख्य अभियंता  राजकिशोर खंडेलवाल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया। ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि उत्कृष्ट शासकीय परियोजनाओं के माध्यम से देश के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए स्काच द्वारा सफल परियोजनाओं को पुरस्कृत किया जाता है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी देश की ऐसी प्रथम ट्रांसमिशन कंपनी है, जहां स्काडा (scada) सिस्टम के क्रियान्वयन के माध्यम से मध्यप्रदेश के 370 अति उच्च दाब विद्युत उपकेन्द्रों की तात्कालिक निगरानी, संचालन एवं नियंत्रण किया जाता है। सिस्टम के क्रियान्वयन के पश्चात मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की पारेषण प्रणाली उपलब्धता अभी तक उच्चतम स्तर 99.59 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इससे पारेषण हानि में अभूतपूर्व कमी हुई है। कंपनी द्वारा भविष्य में स्काडा प्रणाली का अन्य महत्वपूर्ण प्रणाली से एकीकरण कर अत्याधुनिक प्रणाली विकसित करने की योजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *