सोशल मीडिया पर छाया मोदी का अभियान, भाजपा नेता बने ‘चौकीदार’

भोपाल
 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के 'चौकीदार ही चोर' के आरोप के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है| सोशल मीडिया मोदी के इस अभियान ने तहलका मचा दिया है| पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल पर नाम चेंज करने के बाद से इस अभियान में गजब की तेजी आई है| पीएम ने अपने पर्सनल ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' कर लिया है| पीएम मोदी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ लिया है| इसमें पीयूष गोयल, अमित मालवीय, तेजिंदर बग्गा शामिल है| 

बीजेपी शासित कई राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों ने भी ट्विटर पर अपने नाम बदल लिए हैं| मध्य प्रदेश में भी सभी दिग्गज नेताओं ने ट्विटर पर अपना नाम बदल कर चौकीदार बन गए हैं| मध्य प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, बीजेपी प्रदेश राकेश सिंह, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गणेश सिंह, पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस समेत कई बड़े नेता इस मुहीम से जुड़ गए हैं|  

देश में 'चौकीदार' को लेकर कांग्रेस की ओर से लगातार आरोप लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके उलट अभियान छेड़ दिया है|  पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक विडियो जारी कर 'मैं भी चौकीदार' मुहिम की शुरुआत की है।  इस वीडियो में केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, भ्रष्टाचार पर लगाम, हाईवे निर्माण और देश की सुरक्षा मजबूत करने का जिक्र किया था। वीडियो के आखिर में 31 मार्च को शाम 6 बजे मोदी से जुड़ने की अपील की गई है। मोदी ने कहा था कि जो भी व्यक्ति भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है, वह चौकीदार है। पीएम मोदी के इस अभियान में गजब की तेजी आई है| ट्विटर पर अब 'मैं भी चौकीदार'  टॉप ट्रेंड है| लोकसभा चुनाव में इस अभियान को ख़ास माना जा रहा है, क्यूंकि कांग्रेस चौकीदार चोर है को लेकर जमकर हमला बोल रही थी| लेकिन सोशल मीडिया पर भाजपा ने इस कैंपेन को जबरदस्त उछाला है| पिछले चुनाव में कांग्रेस नेताओं के आरोप  'चायवाला पीएम नहीं बन सकता' को भाजपा ने जमकर भुनाया था और चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम किये गए थे| वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में 'चौकीदार' शब्द सबकी जुबान पर आ चुका है। इसे और भुनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अब विडियोज भी पोस्ट आम लोगों का समर्थन जुटा रही है| कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का यह अभियान अब तक का सबसे बड़ा अभियान बन सकता है|  

गौरतलब है कि राफेल मुद्दे पर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर आरोप लगा रही है| रैलियों और रोड शो के दौरान राहुल गांधी अक्सर राफेल मामले का जिक्र करके लोगों को बता रहे हैं कि मोदी भ्रष्ट हैं। वह लोगों से नारा भी लगवाते हैं- ‘चौकीदार चोर है। मोदी ने राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' के आरोप पर जवाब दिया। राहुल का 'चौकीदार चोर है' कहना कुछ लोगों को नागवार गुजरा है। हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा रक्षक यूनियन ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा कहकर सारे चौकीदारों का अपमान किया है, लिहाजा उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *